सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति के जनक थे स्वं राजीव गांधी.. अनुपमा सिंह

सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति के जनक थे स्वं राजीव गांधी.. अनुपमा सिंह

धनबाद(DHANBAD): जोड़ापोखर कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के आवासीय कार्यालय में अनुपमा सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी कि 81 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में उपस्थित कांग्रेस जनों ने संकल्प लेकर मनाई..

स्व. राजीव गांधी द्वारा 18 वर्षीय युवाओं को दिए गए मताधिकार के अधिकार पर किए जा रहे वोट चोरी को रोकने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई..

उपस्थित लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी कांग्रेस नेत्री श्रमिति अनुपमा सिंह बयान जारी करते हुए कहा कि राजीव गांधी सादगी ,सरलता, एवं सौम्यता कि प्रतिमूर्ति थे । देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे सूचना एवं संचार क्रांति के जनक थे युवा होने के नाते एक अनोखी और अभिनव विचार रखते थे उनके पास कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से एक विकसित राष्ट्र का सपना था उनकी प्राथमिकता विभिन्न धर्मो और भाषाओं के लोगों के बीच राष्ट्रीय साम्राज्य और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता थी जिसका उन्होंने नेतृत्व किया वे एक दूरदर्शी आदर्शवादी नेता थे जिन्होंने भारत की विविध आबादी के बीच राष्ट्रीय एकीकरण शांति एवं सार्वजनिक सद्भाव के लिए कई प्रयास किये। मात्र 5 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने भारत की शिक्षा और अर्थव्यवस्था को उन्नत करने के उद्देश्य उद्देश्य से कई योजनाओं को लागू किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा योजनाओं में सुधार और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की स्थापना की..

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली जो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए निःशुल्क आवासीय कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक निःशुल्क प्रदान करती है आज मिल का पत्थर साबित हो रहा है..

दूरसंचार विकास उनके प्रयास के परिणाम स्वरुप 1986 में एमटीएनएल महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड की स्थापना की और ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन का विस्तार करने के लिए सार्वजनिक काल कार्यालय पी सी ओ बनवाए गए
कांग्रेस नेता मुख्तार खान ने कहा युवा सशक्तिकरण युवाओं की भागीदारी मतदान में सुनिश्चित करने के लिए 21 वर्ष को घटकर 18 वर्ष की तथा युवाओं के रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए जवाहर रोजगार योजना जैसी कई योजनाओं को लागू किया..

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम गोपाल भुवानिया प्रदेश आमंत्रित सदस्य धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुख्तार खान जिला उपाध्यक्ष अक्षयवर प्रसाद, बंमभोली सिंह ,सतपाल सिंह ब्रोका, जिला महामंत्री किशोर कुमार ,फैयाज अहमद अब्दुल अजीज तपन सरकार,इंद्रजीत सिंह रौनक सिन्हा, इंटक नेता संतोष कुमार सिंह, अनूप पासवान जयप्रकाश चौहान नयन चक्रवर्ती, राजू सिंह हरेंद्र ,जितेंद्र राकेश अरुण रवानी पप्पू कुमार महेंद्र कुमार आदि सैकड़ो लोग थे…

NEWS ANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *