सुहागिनों ने किया हरितालिका व्रत मांगा,पति के दीर्घ आयु का आशीर्वाद…

सुहागिनों ने किया हरितालिका व्रत मांगा,पति के दीर्घ आयु का आशीर्वाद…

अखंड निर्जला उपवास के साथ सुहागिन महिलाओं ने पति के दीर्घायु की कामना के साथ
किया भगवान शंकर संग माँ पार्वती की पूजा अर्चना…

धनबाद(DHANBAD): कइले बानी तीज के वर्तिया हो महादेव के मनाई, राम सिया जैसे रहे जोडिया हमार हो..

भूखल बानी तीज के वर्तिया मांगीले एहि वरदनवा,चम चम चमके मांगी के सेनूरवा एहि बा हमार सपनवा..

आदि गीतों के साथ झरिया कोयलांचल में मंगलवार
को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार में सुख-समृद्धि के लिए हरितालिका व्रत किया।
मंगलवार अपराह्न बेला के बाद घरों और मंदिरों में हरितालिका पूजा शुरू हुई। शुभ मुहूर्त में सुहागिनों ने भगवान शंकर और माता पार्वती की आराधना की और पति के दीर्घायु होने की कामना की।


सुहागिनों ने मिटी या बालू से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बना पूरे विधि-विधान से पूजा की। शिव-पार्वती का कथा का श्रवण भी किया। हरितालिका व्रत पर घरों में उत्सवी माहौल नजर रहा था। पूजा और कथा श्रवण कहीं मंदिरों में, तो कहीं घर में हुआ। मंदिराें में सामूहिक रूप से सुहागिनों ने कथा का श्रवण किया। पति के साथ घर में सुख-समृद्धि की कामना की गई। बुधवार को सुहागिनें जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी।

हरित तालिका व्रत को लेकर धनबाद कोईलांचल में पूजन सामग्री फल फूल आदि की खूब बिक्री हुई। झरिया सिंदरी गोविंदपुर सहित सभी बाजार श्रद्धालुओं की खरीदारी से भारी पड़े थे।
पूजन समय को लेकर कुछ मत भिन्नता रही। कहीं दिन में दोपहर में पूजा अर्चना हुई तो कहीं अपराह्न बेला से देर रात तक मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पूजन व कथा श्रवण किया।मौके पर डोली सिंह, प्रतिभा यादव, मंजू सिंह, मनी देबी, आरती देवी आदि ने निर्जला उपवास कर कथा का श्रवण किया,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *