बॉलीवुड और भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से देशभर के फैंस और संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सीने में संक्रमण यानी चेस्ट इंफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।
बीजेपी नेता Ashish Shelar ने उनके निधन की पुष्टि की है, जिसके बाद से ही पूरे देश में शोक का माहौल है।
Bollywood की इस महान आवाज़ ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हर पीढ़ी के दिलों में खास जगह बनाई। Lata Mangeshkar के साथ उनकी जोड़ी हमेशा याद की जाएगी।
आज भले ही आशा भोसले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा अमर रहेगी।
संगीत का एक स्वर्णिम अध्याय आज समाप्त हो गया… 🎶
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

