सुभाष नगर फील्ड क्वारी ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट, 18 को होंगा फ्रेंडली मैच…

सुभाष नगर फील्ड क्वारी ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट, 18 को होंगा फ्रेंडली मैच…

बेरमो(BERMO): जिस सुभाष नगर -फील्ड क्वारी मैदान पर दशकों से बंजर और बेजार पड़ी थी. जहां खेल का आयोजन और खिलाड़ियों की मौजूदगी एक सपना सरीखा लगता था.अब उसके दिन बदल गए हैं. डेढ़ महीने पहले यहां कर्मा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ था. अब 18 जनवरी को दोस्ताना मैच खेला जायेगा, जो 27 जनवरी से शुरू होने वाले स्वर्गीय राजेंद्र सिंह और स्वर्गीय महेंद्र कुमार विस्वकर्मा टूर्नामेंट का उदघाटन मैच होगा. जिसमे खुद माननीय बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह मौजूद रहेंगे.

इस फ्रेंडली मैच में जनप्रतिनिधि, पुलिस -प्रशासन के लोगों के साथ बीयंड के एरिया के सीसीएल के अधिकारी और पत्रकारों की टीम क्रिकेट खेलते हुए नजर आएगी. यानि यह दोस्ताना मैच कुछ खास और शानदार होने वाली है.इस उदघाटन मैच में चार टीमें भाग लेगी और इसका फाइनल भी इसी दिन खेला जायेगा.

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह भी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे.
इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कांग्रेस नेता अरुण सिंह की मेजबानी भी हो रहा हैं. जो खुद मैदान में आकर सभी कामों कों देख रहें हैं.
इसके साथ ही पूर्व वार्ड पार्षद अशोक अग्रवाल, लीलधारी गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग आगे बढ़कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए हैं.

इसमे क्रिकेट कमिटी की और से सुनील कुमार, संतोष पातर, विक्रम, हर्ष, चंदन,शक्ति समेत कई खिलाडी भी अपना समय देकर लगे हुए हैं.
आपको बता दे इस एकदिवसीय टूर्नामेंट के बाद 27 जनवरी से स्वर्गीय राजेंद्र सिंह और स्वर्गीय महेंद्र कुमार विस्वकर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी. जिसमे बाहर से टीमें हिस्सा लेगी और जानकारी के मुताबिक जिसकी इनामी राशि 50 हजार रखी गईं है.जो विजेता टीम कों मिलेगी.
इस टूर्नामेंट को लेकर भी लोगों में अच्छी -खासी दिलचस्पी और इंतजार है.

NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *