अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान होते ही दुनिया को सुकून मिला था। लेकिन महज 24 घंटे भी नहीं बीते और हालात ने फिर करवट ले ली। मध्य पूर्व की सबसे अहम ‘तेल धड़कन’ होर्मुज(Strait of Hormuz) जलडमरूमध्य एक बार फिर तनाव के घेरे में आ गया है। फॉर्स न्यूज एजेंसी और NDTV के मुताबिक, यह फैसला लेबनान पर इजरायली हमलों के चलते लिया गया है।
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट(Strait of Hormuz) से तेल टैंकरों की आवाजाही रोक दी है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी रास्ते से गुजरता है। यह फैसला लेबनान पर इजराइल के हमलों के बाद लिया गया। सीजफायर के बाद सुबह दो टैंकरों को गुजरने दिया गया, लेकिन हालात बिगड़ते ही पूरे रूट पर रोक लगा दी गई। सीजफायर के बावजूद क्षेत्र में संघर्ष थमता नहीं दिख रहा। लेबनान में हमलों ने हालात फिर भड़का दिये।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

