सीजफायर के बाद ट्रंप का नया वार, इनपर लगाया 50% टैरिफ…

सीजफायर के बाद ट्रंप का नया वार, इनपर लगाया 50% टैरिफ…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुये दुनिया को साफ चेतावनी दे दी है कि जो भी देश ईरान को हथियार या सैन्य मदद देगा, उस पर अमेरिका 50% तक का भारी टैरिफ(Tariff) ठोक देगा। ट्रंप ने कहा, इस फैसले में किसी भी देश को कोई छूट नहीं मिलेगी।इतना ही नहीं, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में अब “नई व्यवस्था” लागू हो चुकी है और यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, ईरान के परमाणु ठिकानों की निगरानी स्पेस फोर्स के जरिये कर रहा है।

50% Tariff लगने से वैश्विक बाजार में हलचल
दिलचस्प बात ये है कि सख्ती के साथ-साथ शांति की कोशिश भी जारी है। ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों के बीच 15 सूत्रीय एजेंडा पर बातचीत चल रही है और कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, इस 50% टैरिफ वाले फैसले से वैश्विक बाजार में हलचल तय मानी जा रही है। खासकर चीन और रूस जैसे देशों के लिए यह कदम बड़ा आर्थिक दबाव बन सकता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *