सिंदरी(SINDRI): 26 अप्रैल रविवार को सनातन समिति सिंदरी के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन सिंदरी गायत्री ज्ञान मंदिर के समीप किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सीता सारण (राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता) उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रमुख रूप से सत्यनारायण सौमित्र (प्रयागराज बाघम्बरी पीठ), गोपाल शर्मा (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड), संजय कुमार (प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड), सोनू गिरी (संयोजक, सनातन समिति सिंदरी), अजीत कुमार मिश्रा (अध्यक्ष), सुधीर कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), डॉ. राजीव वर्मा (उपाध्यक्ष), शशि भूषण कुमार गुप्ता (सचिव), डॉ. अरविंद कुमार (सहसचिव), महेंद्र यादव (कोषाध्यक्ष) तथा सुनील कुमार पाठक (सहसंयोजक, सनातन समिति सिंदरी) सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की धर्म पत्नी तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, कान्ती सिंह, रंजना शर्मा,उमा शर्मा, दिनेश सिंह रवि शर्मा, गार्गी सिंह,मनोज मिश्रा,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यनारायण सौमित्र ने हिंदू समाज में एकता और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जिसे अपनाकर समाज में समरसता और मजबूती लाई जा सकती है। अलग-अलग घूम सकते हैं लेकिन हिंदुत्व देश के लिए एक हो। हिंदुत्व में कट्टरता भरने की आवश्यकता है।सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, सांस्कृतिक जागरूकता और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और संगठन की भावना को सुदृढ़ करना बताया गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

