सिंदरी मनोहरटांड ,एस एल 2 एफसीआईएल के आवास खाली करने के फैसले के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी, 22 मई को उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन…

सिंदरी मनोहरटांड ,एस एल 2 एफसीआईएल के आवास खाली करने के फैसले के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी, 22 मई को उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन…

धनबाद(SINDRI): रविवार 17 मई को मनोहरटांड़ में एफसीआईएल प्रबंधन द्वारा 30 मई तक आवास खाली करने की दी गई आधिकारिक चेतावनी के विरोध में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनोहरटांड और एस एल-2 के सैकड़ो स्थानीय निवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड बचाओ संग्राम समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि प्रबंधन के इस एक तरफा फैसला के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा एफसीआईएल को अपना फैसला वापस लेना ही होगा। हम किसी भी कीमत पर लोगों के हितों की रक्षा करेंगे। कौशल सिंह ने आगे बताया कि 22 मई को अनुपमा सिंह के नेतृत्व में धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सोपा जाएगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रासबिहारी यादव ने भी मनोहरटांड वासियों को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, प्रबंधन को इस फैसले पर पुनर्विचार करना होगा। हम मनोहरटांड़ वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो सिंदरी विधायक और मुख्यमंत्री के पास भी जाएंगे। फैसले को निरस्त कराए बिना हम नहीं मानेंगे। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है क्योंकि एफसीआईएल के इस नोटिस से सैकड़ो परिवार बेघर होने की स्थिति में आ गए हैं। बैठक में सभी ने एकजुट होकर फैसले के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल करने में दिभाष बेहरा, वासुदेव सिन्हा, उमा शंकर सिंह, उषा सिंह, रूपा पालित, तापसी देवघरिया, पुष्पा महतो, एस डी महतो, उत्तम सिंह, सहयूब खान, सुनील सिंह, सहदेव प्रसाद गुप्ता, अयोध्या राम, नितीश सिन्हा, परशुराम, मनोज राम, बबलू दास, संतोष राम, छोटू राम, शंभु राम के साथ सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *