सिंदरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन…

सिंदरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन…

सिंदरी(SINDRI):आज दिनांक 19 मई 2026 को मदर टेरेसा उच्च विद्यालय, सिंदरी के वरिष्ठ इकाई में सिंदरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में बालक वर्ग के 4 ग्रुप तथा बालिका वर्ग के 2 ग्रुप ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन शंकर मुरमुर द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत प्रतियोगिता का शुभारंभ बालिका वर्ग के मैच से हुआ।
बालिका वर्ग के पहले मैच में स्टार ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्मी ग्रुप 65 रन बनाने में असफल रही और स्टार ग्रुप ने यह मुकाबला 10 रनों से जीत लिया। स्टार ग्रुप की कप्तान लखी कुमारी तथा लक्ष्मी ग्रुप की कप्तान रिया कुमारी रहीं।
बालक वर्ग (सीनियर) के मैच में गेम चेंजर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डार्क हंटर को 6 गेंद शेष रहते आसानी से पराजित किया। गेम चेंजर की कप्तानी अनीश राजा तथा डार्क हंटर की कप्तानी अंकित दुबे ने की।
बालक वर्ग (जूनियर) के मुकाबले में सिंदरी सुपर किंग ने झारखंड सुपर किंग को 10 रनों से हराकर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की मैन ऑफ द मैच नैना कुमारी, बालक वर्ग के मैन ऑफ द मैच समीर कुमार, तथा जूनियर वर्ग के मैन ऑफ द मैच विशाल कुमार को घोषित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजू कुमार द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राधे श्याम प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उमेश सिंह, रूपक ठाकुर, हरेंद्र प्रसाद, कुंदन कुमार, अरुण प्रसाद, राजेश कुमार, उत्तम कुमार, शोभा देवी, प्रिया कुमारी एवं पूनम कुमारी आदि शामिल रहे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *