सामान्य प्रेक्षक ने किया वासेपुर व पांडरपाला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण…

सामान्य प्रेक्षक ने किया वासेपुर व पांडरपाला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 40 धनबाद विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक तुकाराम हरिभाऊ मुंढे ने शुक्रवार की सुबह वासेपुर एवं पांडरपाला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने वासेपुर के बूथ संख्या 87, 88, 72 तथा 73 एवं पांडरपाला के बूथ संख्या 50, 51, 54 व 55 का निरीक्षण किया..

साथ ही मतदाताओं से बातचीत भी की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ को मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली सहित अन्य एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित करने तथा बेहतर पोल डे मैनेजमेंट की प्लानिंग करने का निर्देश दिया।साथ ही वासेपुर व पांडरपाला में शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *