धनबाद(NIRSA): इग्यारकुण्ड दक्षिण पंचायत के शमशान काली नीम डंगाल में काली पूजा को लेकर शुक्रवार को खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां का प्रसाद ग्रहण किया.
मौके निरसा भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी पहुंची तथा मां से क्षेत्रवसियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। वही मंदिर के पुजारी नेपाल भगत ने कहा की यह पूजा वर्ष 2006 से होता आ रहा है। मां काफी जाग्रत है जो भी श्रद्धालु यहां आते है मां उनकी मनोकामना पूर्ण करती है। पूजा में बलि की भी प्रथा है। इस दौरान अर्जुन सिंह, गोपाल रविदास, प्रधान सोरेन, मिथलेश साव, मनोज राम, प्रकाश ओझा, मधुसूदन बाउरी, टुनटुन रविदास सहित अन्य उपस्थित रहे…
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

