सांसद ढुलू महतो के प्रयासों से धनबाद की जनता को मिलने जा रही है बड़ी सुविधा…

सांसद ढुलू महतो के प्रयासों से धनबाद की जनता को मिलने जा रही है बड़ी सुविधा…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद सांसद ढुलू महतो के सतत प्रयास और लगातार पत्राचार का सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है। सांसद द्वारा जनता की सुविधा को लेकर उठाए गए मुद्दों पर रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि गया पुल के पास रेलवे की नाली और पीएचईडी की पाइपलाइन की समस्या के समाधान हेतु नगर निगम द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा तथा रेलवे की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से हो रही असुविधा से जल्द ही राहत मिलेगी।

साथ ही धनबाद जंक्शन स्थित बस पड़ाव की सुविधा के संबंध में ढुलू महतो के आग्रह पर रेल प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि स्टेशन के पुनर्विकास के मास्टर प्लान में बस स्टैंड निर्माण हेतु स्थान का प्रावधान शामिल किया जाएगा। इस निर्णय से यात्रियों को स्टेशन के समीप ही बस सुविधा उपलब्ध होगी और धनबाद की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार आएगा।

सांसद ढुलू महतो ने इस अवसर पर कहा कि, धनबाद की जनता की समस्याओं का समाधान और सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गया पुल की नाली और पाइपलाइन की वैकल्पिक व्यवस्था तथा जंक्शन पर बस पड़ाव की सुविधा से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने रेल प्रशासन और नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के हित और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष और प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *