धनबाद (DHANBAD)कांग्रेस पार्टी इन दिनों पूरे भारत देश में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए लोगों को जोड़ने का अभियान चल रही है, जिसके तहत धनबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन हाउसिंग कॉलोनी स्थित परिसर में कार्यक्रम के तहत मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राज अंसारी के अध्यक्षता में झामुमो पार्टी सदस्य सह झारखंड आंदोलन के क्रांतिकारी नेता पूर्व पार्षद गणपत महतो ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था प्रगट करते हुए पार्टी का दामन थामा। मौके पर जलेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष ने गणपत महतो और उनके सैकड़ो समर्थकों को कांग्रेस पार्टी का पट्टा एवं पुष्पों की हार पहनकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री जलेसर महतो ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन कार्यक्रम चलाने का काम कर रही है जिसके तहत लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रतीक अपनी आस्था बढ़ी है और बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं आगे हमलोगों का मिशन है कि शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को अधिक से अधिक पार्टी में जोड़ना। जिसके तहत आज झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व पार्षद गणपत महतो ने अपने सैकड़ों समर्थक के साथ कांग्रेस का दामन थामा है। इसके लिए गणपत महतो और उनके समर्थकों को ढेर सारी शुभ कामना देते हैं। वहीं जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद गणपत महतो जी कांग्रेस पार्टी के पार्टी आस्था प्रगट करते हुए अपने सैकड़ों समर्थक के साथ पार्टी का दामन थामा है। निश्चित ही उनके आने से पार्टी को बल मिलेगी और हम सभी लोगों मिलकर संगठन सृजन तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का काम करेंगे जिसकी गूंज दूर दूर तक आने वाले दिनों सुनाई देगी। वहीं पूर्व पार्षद गणपत महतो ने बताया कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन कार्यक्रम चलाने का काम कर रही है इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पार्टी में जुड़ रहे हैं जिसके तहत आज हम अपने सार्थकों के बीच कांग्रेस का दामन थाम है। और हमारी प्रार्थमिता होगी पार्टी को मजबूती देने के लिए लोगों को अधिक से अधिक जोड़ना। देश में कोई स्थाई सरकार दे सकती है तो वो कांग्रेस पार्टी है जो हमेशा गरीबों के लिए सोचती है और उसके लिए हमेशा तात्पर्य रहती है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से अनिल मुंडा की रिपोर्ट

