“समर फिएस्टा 2026 – मस्ती की पाठशाला” का सफल आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह…

“समर फिएस्टा 2026 – मस्ती की पाठशाला” का सफल आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा शनिवार को “ समर फिएस्टा 2026 – मस्ती की पाठशाला” कार्यक्रम का सफल आयोजन स्थानीय मारवाड़ी विद्यालय, झरिया में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, रचनात्मक गतिविधियाँ एवं ज्ञानवर्धक आयोजन किए गए, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करना था। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं आनंद का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर शाखा की नव-निर्वाचित अध्यक्षा किरण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सन्नी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा, प्रशिक्षक भूमि अग्रवाल तथा विद्यालय सचिव अरविंद शर्मा सहित सदस्य अमित भुसानिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य रावानी सर एवं सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *