सड़क हादसे मे घायल शिवानी की मदद के लिए झरिया MLA आई आगे..

सड़क हादसे मे घायल शिवानी की मदद के लिए झरिया MLA आई आगे..

झरिया(JHARIA): सड़क हादसे में हुए घायल शिमला बहाल बोरागढ़ की रहने वाली शिवानी कुमारी की इलाज के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह आगे आई। बताते चलें कि 14 सितंबर को बोरागढ़ निवासी विक्की यादव की पत्नी शिवानी गोपाली चौक के समीप हाईवा की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जहा आनन फानन में उसे एसएनसीएमएच में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी को हायर सेंटर में इलाज कराने की बात कही। वहीं पीड़िता के परिजनों ने घटना की जानकारी जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह को दी। संतोष सिंह ने इसकी जानकारी झरिया विधायक रागिनी सिंह को दिया। झरिया विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आउटसोर्सिंग प्रबंधन से वार्ता कर तत्काल 50 हजार की सहायता राशि घायल शिवानी के इलाज के लिए मुहैया कराई। साथ ही विधायक श्रीमती सिंह ने डॉक्टर से दूरभाष पर बात कर इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया,

NEWS ANP के लिए झरिया अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *