संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज से शुरू…

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज से शुरू…
Glimpses of the new Parliament Building, in New Delhi

DESK: संसद के दोनों सदनों में आज सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो रही है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है कि इस प्रस्ताव पर चर्चा तीन दिनों तक चलेगी।
किरण रिजिजू के मुताबिक, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में इस चर्चा का जवाब देंगे।

लोकसभा में आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया था।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *