संतान के दीर्घायु के लिए माताओं ने किया जिउतिया व्रत..

संतान के दीर्घायु के लिए माताओं ने किया जिउतिया व्रत..

झरिया(JHARIA): झरिया कोयलांचल में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत अर्थात जिउतिया श्रद्धा भाव से माताओं ने किया.इस दौरान घनुडीह दुर्गापुर मोहल्ला मे मंजू सिंह के आवास पर मुहल्लावासी महिलाओ ने संयुक्त रूप से एकत्रित होकर अपने संतान के दीर्घायु के लिए माताओं ने जिउतिया व्रत का निर्जला उपवास रखा. माताओं ने शाम में जीमूतवाहन सहित शंकर-पार्वती, कार्तिक व गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान व्रती माताओं ने पंडित नवल किशोर जी से चिल्हो सियारो की कथा भी सुनीं.
इससे एक दिन पूर्व शनिवार को माताओं ने नहाय-खाय किया. पौराणिक कथा के अनुसार जिउतिया व्रत संतान की दीर्घायु और सुख-समद्धि के लिए रखा जाता है.
मान्यता है कि इस व्रत से संतान पर आनेवाला संकट टल जाता है और शास्त्र के मुताबिक जिउतिया करनेवाली व्रती माताओं के संतान की रक्षा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण करते हैं. व्रती सोमवार को विधान से पारन करने के पश्चात धागे से बने पूजित जिउतिया को गले में धारण करेंगी.
इधर जिउतिया पर्व को लेकर झरिया बाजार में सब्जियों की कीमतें आसमान पर रही. जिउतिया में उपयोगी खास सब्जियों की कीमत ज्यादा थी. वहीं जितिया गुंथवाने व खरीदने के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी रही.
स्थानीय राजातालाब, सिंह नगर तालाब एवं कोयलांचल के सभी तालाबों के अलावा दामोदर नदी किनारे व्रती माताओं ने स्नान कर कथा श्रवण किया। मौके पर मनी देवी, मंजू सिंह,प्रतिभा यादव,डोली सिंह,आरती देवी के अलावा कई महिलाएं मौजूद थी,

NEWS ANP के लिए झरिया अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *