(DHANBAD)धनबाद शहर में इन दिनों लगातार हो रही वारिश ने पूरे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. बुधवार को सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को रास्ता पहचानना मुश्किल हो रहा है. धनबाद नगर निगम की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे है, क्योंकि नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से अधिकांश इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी – शहर के मुख्य बाजारों से लेकर व्हायशी इलाकों तक जलमग्न हो गया सरायढेला की तपोवन समेत कई कालोनियों के बालकनियों में बारिश का पानी घुस गया. बारिश से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है. गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा जससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
बारिश से तपोवन व लक्ष्मी कॉलोनी तालाब में तब्दील हो चुकी है. यहां के कई घरों में पानी घुस गया है. नालियों की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से दोनों कॉलोनियों की नारकीय स्थिति हो गयी है. लोग बर्तन लेकर घर में घुसा पानी निकालते रहे.
एसएनएमएमसीएच के विभिन्न विभागों में घुसा पानी, मरीज परेशान, बारिश का पानी एसएनएनएसीएच के विभिन्न विभागों में घुसने से परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर सर्जरी विभाग में पानी घुसने से मरीज परेशान रहे. बता दें कि अस्पताल परिसर में सर्जरी विभाग में बरसात के दिनों में हमेशा पानी प्रवेश कर जाता है. सर्जरी विभाग अस्पताल बिल्डिंग में सबसे निचले तल पर स्थित है.जिसके कारण एसएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग में बरसात का पानी घुस जाया करता है।
फिर से डूबा नावाडीह, कई लोग घर छोड़ने को विवश
लगातार हो रही बारिश से नावाडीह के लोगों का जीवन कठिन हो गया है. जलजमाव से यह कॉलोनी टापू बन गयी है. यहां के कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया है. इससे परेशान होकर कई परिवार अपने घर छोड़ कर दूसरी जगह रहने को विवश हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में नहीं पड़ने से इस इलाके पर किसी का ध्यान नहीं है. इधर, मूसलधार बारिश होने से गोविंदपुर में फकीरडीह के एनएच-19 पर जलजमाव हो गया जिससे वाहन रेंगते रहे. राहगीर रहे परेशान ।
बारिश ने छीनी दिहाड़ी मजदूरों की रोजी बारिश से सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है. रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों की कमाई ठप हो गयी है. निर्माण स्थलों, बाजारों व घरेलू समानों की बिक्री में दिखा असर।
NEWS ANP के लिए धनबाद से अनिल मुंडा की रिपोर्ट

