श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, जोड़ा मंदिर पंडाल का हुआ उदघाटन, सांसद आदित्य साहू ने फीता काटकर किया आगाज….

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, जोड़ा मंदिर पंडाल का हुआ उदघाटन, सांसद आदित्य साहू ने फीता काटकर किया आगाज….

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की जगह -जगह धूम, माँ के भक्तों की भीड़ और खुशियों से सराबोर दिखलाई पड़ रहा है.
इसी दौरान श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, जोड़ा मन्दिर के पंडाल की भव्यता देखते बन रही है. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप मे राजयसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने फीता काटकर किया और दीपक जलाकर माँ अम्बे के दर पर सर झुकाया.
इससे पहले समिति के अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह और रावण दहन समिति के अध्यक्ष अशोक नायक ने सांसद प्रो आदित्य प्र साहू का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया.साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा भाजपा के मनोज कुमार सिंह का भी जोरदार स्वागत किया गया.
इस अवसर पर मौके पर मौजूद भक्तों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मॉ दुर्गा अत्याचार के खिलाफ शस्त्र उठाकर उनका संहार किया. माताए बहने सभी मॉ रूप मे हैँ.मॉ सबकी रक्षा करे”.
इधर मनोज सिंह ने भी भक्तों को समबोधित करते हुए कहा कि ” माँ भवानी शक्ति की देवी है, इनकी आराधना से शक्ति का संचार होता, ये बुराई के संहारक की प्रतीक हैं. इसलिए हमलोग धन्य हैं कि नवरात्री में हमलोग माँ की पूजा इतनी धूम -धाम से करते हैं, दुर्गा पूजा सिर्फ पूजा ही नहीं ये लोगों को पूजा स्थल यानि पंडाल में एक दूसरे से मिलने और जुड़ने का भी अवसर देता हैं “
दुर्गा पूजा पंडाल के आगाज के मौके पर बालकेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह,अमरनाथ चौधरी, शत्रुघ्न बड़ाइक, प्रभुदयाल बड़ाइक, हेमंत लोहार, ईश्वर दयाल साहू, मोगो भगत, अरुण तिवारी, सुनील सिंह, तारनी सिंह,सतेंद्र वैध सहित काफ़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे.
उधर इस उदघाटन कार्यक्रम के क्रम में बीजेपी से राजयसभा सांसद प्रो आदित्य प्र साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, अमरनाथ चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाइक सिदरोल दुर्गा पूजा समिति भी पहुंचे और माता रानी को नमन कर आशीर्वाद भी लिया.जहां मंटू राय, अनिल वर्मा, रिंकू राय, संजय सिंह सहित समिति के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *