मुंबई(MUMBAI): भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार वापसी की। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 410.19 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,596.63 और निफ्टी 129.55 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 पर था।
बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया। बीईएल 5.26 प्रतिशत, एचएएल 3.13 प्रतिशत, सोलार इंडस्ट्रीज 5.26 प्रतिशत और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स 2.83 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 436.95 अंक या 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,619.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65.60 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,548.60 पर था।
शेयर बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।
NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

