शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का बीडीओ ने दीप प्रवजलित कर किया उद्द्घटान…

शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का बीडीओ ने दीप प्रवजलित कर किया उद्द्घटान…

निरसा (NIRSA): निरसा के एगारकुण्ड प्रखंड अंतर्गत शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत भवन में झारखंड के 25वर्ष रजत जयंती के अवसर पर सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे राज्य सरकार के सभी महत्वकांक्षी योजनांक लाभ लाभुकों को दिया जा रहा है। इस दौरान कई विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के बीडीओ मधु कुमारी,मुखिया चंचल देवी,जिप सदस्य, विधायक प्रतिनिधि के साथ कई वार्ड सदस्य बने दीप प्रवजलित कर किया गया। इस दौरान बीडीओ के हाथों कई लाभको को वृद्धा पेंशन,मृत्यु प्रमाण पत्र,मनरेगा जॉब कार्ड दिया गया। सरकार द्वारा नुक्कड़ नाटक दिखाया गया। स्वास्थ, जमीन के साथ बिजली विभाग के कर्मी शिविर में आये लोगो के समस्या का निदान किया। वही कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा कल्याण गुरुकुल द्वारा शिविर लगाया गया जिसमें बताया गया कि 18 से 26 साल के लड़कों को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। मुफ्त प्रशिक्षण और सैलरी भी दिया जाता है। कार्यक्रम में बच्चे का अन्नप्राशन और एक महिला का गोद भराई का रश्म किया गया।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *