शहीद सुशांतो सेनगुप्ता का 24 वां शहादत दिवस, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि…

शहीद सुशांतो सेनगुप्ता का 24 वां शहादत दिवस, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि…

धनबाद(NIRSA): निरसा के रामकनाली जीटी रोड किनारे रविवार को शहीद सुशांतो सेनगुप्ता, छोटे भाई संजय सेनगुप्ता एवं कार्यकर्ता डी डी पाल की 24 वां शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने चहते नेता शहीद सुशांतो सेनगुप्ता,छोटे भाई संजय सेनगुप्ता एव कर्मठ कार्यकर्ता डी डी पाल को श्रद्धांजलि दी गई, शहीद सुशांतो सेनगुप्ता की पत्नी सह पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता, उनके पुत्र आकाश सेनगुप्ता, पुत्रबहु बनी सेनगुप्ता, जुडवां पौत्र अभिराज व पृथ्वीराज , बेटी लिपि सेनगुप्ता, बेटी शिल्पी परिवार के सभी सदस्यों के साथ साथ बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी,श्रीमती सेनगुप्ता ने कहा कि आज 24 वर्ष बीत गया है सुशांतो गुप्ता जल दो या जेल दो का बिगुल फूंका था उससे घबराए विरोधियों ने साजिश के तहत आज ही के दिन धनबाद से लौटने के क्रम में इसी स्थान पे उनकी निर्मम हत्या कर दी गई,आज सुशांतो सेनगुप्ता हम सबों के बीच नहीं हैं लेकिन उनका बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं,इस क्षेत्र में पहली बार अगर नेता की हत्या पर सीबीआई जांच हो रही है तो वह सुशांतो सेनगुप्ता की हो रही है सीबीआई ने नाम भी उजागर किया किसके द्वारा हत्या की गई थी मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है निरसा की जनता को न्याय जरूर मिलेगी। मैं जनता से अपील करूंगी कि जिसका हाथ खून से लाल हैं वैसे नेता का साथ मत दिजिए।शहीद सुशांतो सेनगुप्ता के भाई गौतम सेनगुप्ता ने कहा कि हत्या के 24 वर्ष बीत गए हैं और हत्यारा आज भी धूम रहा हैं अगर जल्द से जल्द न्याय नहीं मिलता है तो लोगों का न्यायलय से भरोसा उठ जायेगा।
भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि सुशांतो सेनगुप्ता मृदुल भाषी थे लगातार निरसा में जल की समस्या को उठाया और हर घर में जल हैं यह उनकी ही देन है।चिरकुंडा नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि शहीद सुशांतो सेनगुप्ता के सपनो का साकार उनकी पत्नी अर्पना सेनगुप्ता जी कर रही हैं क्षेत्र में फिर से नया सवेरा आयेगा।बलदेव महतो ने कहा कि RJD सुप्रीमो के इशारे पर शहीद सुशांतो सेनगुप्ता को महज 150 मतों से हरवाया गया था और उनकी लोकप्रियता देखते हुए उनकी हत्या कर दी गई लेकिन निरसा की जनता के दिलों में आज भी जीवित हैं।भाजपा नेता धरमजीत सिंह ने कहा कि निरसा के चहेते नेता आज भी निरसा में लोकप्रिय हैं आज उन्हें श्रद्धांजलि देने उपस्थित हुआ हूँ।इस मौके पर बड़ी संख्या ने लोग शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने का ताता लगा रहा सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दिए।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *