रांची/जामताड़ा(RANCHI/JAMTADA)राज्य सरकार ने छह आइएएस अफसरों का तबादला किया है. चार जिलों के उपायुक्त बदले गये हैं. जेएसएलपीएस के सीइओ मंजूनाथ भजंत्री को रांची का नया उपायुक्त बनाया गया है.

वहीं प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है. सूचना प्रौद्योगिकी के निदेशक उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी मनीष कुमार का स्थानांतरण पाकुड़ के उपायुक्त के रूप में किया गया है.

इसके अलावा AIDS कंट्रोल के परियोजना निदेशक पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त और कार्मिक विभाग के अपर सचिव रंजीत कुमार लाल को JBVNL का प्रबंधन निदेशक बनाया गया है. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है…

गौरतलब है कि झारखंड कैडर के 2017 बैच के तेज़ तर्रार IAS अधिकारी शशि प्रकाश सिंह मंगलवार को जामताड़ा उपायुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे..
धनबाद में बतौर डीडीसी उन्होंने काफ़ी बेहतर कार्य किया था..06 माह पहले ही उनका तबादला और पदस्थापन रांची के प्राथमिक शिक्षा निदेशक के रूप में किया गया था..इसके पूर्व चास के एसडीओ और रांची रिम्स के एडिशनल निदेशक और आईपीआरडी रांची में निदेशक पद पर सेवा दे चुके है..उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती जामताड़ा के विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराना शामिल है..
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आरपी सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

