धनबाद (DHANBAD)असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेन्द्र सिंह ने आज श्यामडीह बस्ती में “धनबाद फर्स्ट” लक्ष्य के तहत असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान में मदद करना है।
श्री हरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा, “स्वास्थ्य हर व्यक्ति का अधिकार है और हम चाहते हैं कि हमारे समुदाय के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। यह शिविर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”इस शिविर में असर्फी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सामुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) के माध्यम से स्थानीय निवासियों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें कैंसर एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न जानकारी भी साझा की गई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कैंसर स्क्रीनिंग, रक्तचाप, ऑक्सीजन संतृप्ति (Sp02), वजन, तापमान की जांच करवाई। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई।श्री हरेन्द्र सिंह की यह कदम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक होगा, बल्कि स्थानीय समुदाय के लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करेगा..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

