धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने धनबाद जिला मुख्यालय में हजारों छोटे, मध्यम एवं भारी वाहनों की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) कार्यालय की आवश्यकता पर बल दिया।
विधायक सिन्हा ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान में RTA कार्यालय हजारीबाग में स्थित होने के कारण धनबाद के वाहन मालिकों, चालकों एवं व्यवसायियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जनसुविधा एवं प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि RTA कार्यालय को धनबाद जिला मुख्यालय में ही स्थापित किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर एवं सुलभ सेवाएं प्राप्त हो सकें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

