वासेपुर में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क, समर्थकों की बड़ी मौजूदगी..

वासेपुर में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क, समर्थकों की बड़ी मौजूदगी..

धनबाद (DHANBAD): नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र जारी जनसंपर्क अभियान के तहत धनबाद के वासेपुर क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का स्वागत किया गया। जब्बार मस्जिद के समीप आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और समर्थकों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी गई। इस दौरान फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिवादन किया गया।

इसके बाद करीम गली, वासेपुर में भी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया और नगर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। समर्थकों ने चुनाव में समर्थन देने की बात कही।

जनसंपर्क के दौरान संजीव सिंह ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात दोहराई और नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों द्वारा चुनावी नारे भी लगाए गए। क्षेत्र में चुनावी माहौल को देखते हुए विभिन्न प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *