धनबाद (TUNDI): टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्व राम जी यादव की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई. आपको बता दें कि स्वर्गीय राम जी यादव के 11वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुत्र रोहित आर्यन भाई सुरेंद्र यादव विजय सिन्हा, दीपक प्रामाणिक, अकास तिवारी आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा सहित आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल बुजुर्ग लोगों ने उनके प्रतिमा पर माला पहनाकर एव फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी वही आपको बता दें कि रामजी यादव लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं रामजी यादव का सपना था धनबाद जिला में एक वृद्ध आश्रम का स्थापना किया जाए रामजी यादव की देखरेख में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का स्थापना किया गया था
वही लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का स्थापना 2006में तीन दोस्तों ने मिलकर किया था स्व रामजी यादव स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं नौशाद गद्दी ने मिलकर लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना की थी मगर आज स्वर्गीय राम जी यादव और मनोरंजन सिंह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके सपनों को साकार करने में उनके दोस्त एवं लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, प्रशांत वर्मा,सुधीर वर्णवाल , आकाश तिवारी, सुबल सिंह सहित आश्रम के सभी सदस्य गण लगे हुए हैं इन लोगों का मानना है कि स्व रामजी यादव एवं स्व मनोरंजन सिंह जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हमारी यह होगी कि आश्रम इसी तरह चलता रहे और आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य बुजुर्गो की सेवा हमेशा हम सभी मिल कर करते रहे वही आपको बता दे की स्वरामजी यादव आज का सच न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे
वही आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद कर देना मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मेरे दोस्त रामजी यादव का 11 वी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पे माला पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उनके सपनों को पूरा करने में हम लोग लगे हुए
वही रामजी यादव के11 वी पुण्यतिथि परआश्रम के अध्यक्ष एवं रामजी यादव के मित्र मोहम्मद नौशाद गद्धी भावुक हो गए और रामजी यादव के प्रतिमा को गले लगा कर भगवान से प्रार्थना किया कि मेरे दोस्त रामजी यादव को दोबारा मेरे जीवन में भेज दे जो कमी आज मेरे मित्र मे हो रही है उस कमी को राम जी यादव एवं मनोरंजन सिंह को दोबारा मिला दे ताकि आश्रम को हम तीन दोस्त दोबारा मिलकर अपने घर जैसा चल सके लेकिन मोहम्मद नौशाद यह जानते हैं कि जो व्यक्ति एक बार इस दुनिया से चला जाए फिर दोबारा नहीं आ सकता लेकिनअपने दो दोस्त स्वर्गीय राम जी यादव और मनोरंजन सिंह को अपनी यादों में बसाकर आज लालमणि वृद्ध सेवा आश्रम का संचालक बखूबी निभा रहे हैं
वही पुण्यतिथि के मौके पर आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल ने स्व रामजी यादव के 11 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला
वही आश्रम के मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय राम जी यादव की 11वीं पुण्यतिथि हर साल की तरह इस साल भी हम लोग लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मना रहे हैं और जो उनके अधूरे कार्य रह गए हैं उसे पूरा करने का संकल्प लिया
वही स्वर्गीय राम जी यादव के भाई सुरेंद्र यादव ने स्व राम जी यादव के बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी एवं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प,
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

