लोदना हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को मिलेगा सात-सात लाख रुपये मुआवजा…

लोदना हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को मिलेगा सात-सात लाख रुपये मुआवजा…

धनबाद(DHANBAD): लोदना हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को बीसीसीएल सात-सात लाख रुपये मुआवजा देगा. शुक्रवार को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में इस पर सहमति बनी. लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना आठ नंबर में बुधवार को बीसीसीएल का जर्जर आवास ध्वस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी. तीनों मृतकों के परिजन मुआवजा को लेकर शवों के साथ आंदोलन कर रहे थे. वार्ता के साथ ही 24 घंटे बाद तीनों शवों को उठा लिया गया. शवों का दाह-संस्कार कर दिया गया है. त्रिपक्षीय वार्ता में तय हुआ कि मृतकों के आश्रितों को सात-सात लाख रुपये नकद, परिवार के बच्चों को डीएवी बनियाहीर में 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, सभी घायलों का इलाज असर्फी अस्पताल में कराने, एक आश्रित को बीसीसीएल द्वारा आउटसोर्सिंग या एडेड विद्यालय में नियोजन की व्यवस्था कराने के साथ राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली राशि भी दी जायेगी. निर्धारित सात लाख में से पांच-पांच लाख रुपये का तत्काल भुगतान कर दिया गया. शेष दो-दो लाख रुपये एक माह के अंदर देने पर सहमति बनी. इसके बाद परिजनों ने शवों को उठा लिया और लोदना चार नंबर स्थित अपने आवास पर ले आये. इधर, आवास पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजन रोने-बिलखने लगे.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *