लातेहार में दर्दनाक हा’दसा…

लातेहार में दर्दनाक हा’दसा…

झारखंड(JHARKHAND): लातेहार की शांत वादियों में रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर ने सबको सन्न कर दिया। बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया पंचायत के बेलवाडीह गांव में एक पुराने कुयें से मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की लाशें मिली। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानेदार अमरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान सुखमणि देवी के रूप में हुई। उसके पति का नाम भागीरथ यादव बताया गया। गांववालों के अनुसार, सुखमणि देवी और उसके पति के बीच अक्सर कहा-सुनी होती रहती थी। भागीरथ यादव मूक-बधिर हैं और संवाद की कमी ने शायद रिश्ते में दरार और बढ़ा दी थी। दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, उसके बाद सुखमणि अपनी बच्ची को गोद में लेकर घर से निकल गई। रविवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो पानी में तैरता हुआ मां-बेटी का शव देखकर सबकी रूह कांप उठी। गांव की औरतें चीख पड़ीं, बच्चे सहम गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। थानेदार ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *