राँची(RANCHI): गणतंत्र दिवस की पावन सुबह लंदन की फिजाओं में भारत की आत्मा ने दस्तक दी, पार्लियामेंट स्क्वायर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने CM हेमंत सोरेन नतमस्तक हुये। CM ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने दो टूक शब्दों में कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, समाज सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज के लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं, जो हर नागरिक को सही दिशा दिखाते हैं। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी झारखंड राज्य से अध्ययन के लिये लंदन आये स्कॉलर्स, भारतीय डायस्पोरा के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी बने।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

