रोड़ाबांध में 57 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन…

रोड़ाबांध में 57 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD): शहर के विकास को नई दिशा देते हुए आज धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने रोड़ाबांध क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत लगभग 57 लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय धीरज सिंह पार्षद गणेश महतो सहित संवेदक दिनेश सिंह, दीपक कुमार दीपू, विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, रोहित मंडल एवं मिनी सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रोड़ाबांध क्षेत्र में जलजमाव की समस्या राहत मिलेगीवहीं वार्ड नंबर 54 के पार्षद नीरज कुमार सिंह उर्फ धीरज सिंह ने मेयर संजीव सिंह को वार्ड 54 की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया तथा छोटा डोमगढ सिंदरी बस्ती तथा नीमटांड में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित स्वच्छ जलापूर्ति घर-घर तक हो इस विषय वस्तु को भी उनके समक्ष रखा।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *