राहुल गांधी के मिशन 2029 की तैयारी में जुटा कांग्रेस…जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा आंदोलन और अनुशासन के जरिए हम जनता का दिल जीतेंगे…

राहुल गांधी के मिशन 2029 की तैयारी में जुटा कांग्रेस…जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा आंदोलन और अनुशासन के जरिए हम जनता का दिल जीतेंगे…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गोविंदपुर स्थित अपना ढाबा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह धनबाद प्रभारी राकेश किरण महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में जिले के सभी दस प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर धनबाद प्रभारी राकेश किरण महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रभारी ने कहा संगठन में अनुशासन आवश्यक है।अनुशासनहीता कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। संगठन हित सर्वोपरी है। संगठन की बात पार्टी फोरम पर ही होनी चाहिये।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी पूरी मजबूती के साथ संगठन विस्तार अभियान चला रही है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को जन मुद्दों पर सक्रिय रहकर कांग्रेस को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया।
बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, एसआईआर, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा आगामी आंदोलनों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी,नवनीत नीरज, गोबिंदपुर प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार हाडी , टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आंनद मोदक,पूर्वी टुंडी कांग्रेस अध्यक्ष योगेश रजक, तोपचांची प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जावीर अंसारी, बाघमारा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बलराम महतो, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, निरसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ संतोष कुमार राय, कलियासोल प्रखंड कांग्रेस काजल धीवर, एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शशी भूषण तिवारी, बलियापूर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतोष मोदक,अशोक मालाकार,श्याम साव,रबिंद्र नाथ चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *