राहुल के मंच पर PM मोदी को गाली देने के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने की निंदा..कहा इस कृत्य से लोकतंत्र कलंकित हुआ…

राहुल के मंच पर PM मोदी को गाली देने के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने की निंदा..कहा इस कृत्य से लोकतंत्र कलंकित हुआ…

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा..
“बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।

यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएँ लांघ दी हैं। यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।”

माँकाअपमानकॉंग्रेसकी_पहचान

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *