वृंदावन/मथुरा:भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu 19 से 21 मार्च तक उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनका मुख्य कार्यक्रम धर्मनगरी Vrindavan में होगा, जहां वह करीब 50 घंटे बिताएंगी।
इस दौरे का सबसे खास पहलू संत Premanand Ji Maharaj से उनकी मुलाकात है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन और श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। यह यात्रा केवल औपचारिक नहीं बल्कि आध्यात्म, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ाव का प्रतीक मानी जा रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
