रामनवमी पर बन रहा खास संयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा…

रामनवमी पर बन रहा खास संयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा…

आगामी 26 मार्च को मनाई जाने वाली रामनवमी सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास मानी जा रही है। इस दिन शुक्र का मेष राशि में प्रवेश, अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव और गुरु-चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। जो धन, सफलता और खुशखबरी के मजबूत संकेत दे रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह दिन किस्मत पलटने जैसा साबित हो सकता है।

मेष राशि: राम नवमी मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के द्वार खोल सकती है। नये संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदा देंगे। निवेश के मौके मिलेंगे और व्यापार में नई योजनायें सफल हो सकती हैं। कोई करीबी मिलने आ सकता है, जिससे मन खुश रहेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए यह समय तरक्की और राहत लेकर आ रहा है। पुराने निवेश से लाभ, पढ़ाई में सफलता और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए यह नई शुरुआत का संकेत है। करियर में अच्छे मौके, यात्रा के योग और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *