
धनबाद(DHANBAD):विधायक राज सिन्हा को बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है।
झारखंड विधानसभा रजत जयंती समारोह में ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर विधायक राज सिन्हा को आज धनबाद जिला के तमाम व्यापारिक संगठनों ने दी शुभकामनाएँ
धनबाद, — झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह में झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा को “उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने पर व्यापारिक जगत में हर्ष का माहौल देखने को मिला।
इस उपलक्ष्य में आज विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय—जगजीवन नगर पहुंचकर विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान एवं बधाई प्रेषित की गई।
इस दौरान ज़िला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के ज़िला अध्यक्ष चेतन गोयनका, महासचिव अजय नारायण लाल, वरीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मनोरंजन सिंह, बिकाश कन्धवे; हीरापुर–हटिया चेम्बर के सचिव श्रीकांत शौंडिक; संत निरंकारी चौक चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि शैलेश सिंह; तथा धनबाद ज़िला खाद्यान व्यवसायी संघ के वरीय उपाध्यक्ष अजय बंसल सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर विधायक राज सिन्हा जी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि—“धनबाद जिले के विकास, व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन तथा जनहित में विधायक राज सिन्हा निरंतर सकारात्मक और प्रभावी भूमिका निभाते रहे हैं। यही समर्पण उन्हें ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’ के योग्य बनाता है। धनबाद को आज गर्व है कि विधानसभा में जिले की आवाज़ सम्मान के साथ गूँज रही है।”
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात विधायक राज सिन्हा ने सभी व्यापारिक संगठनों, प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि धनबाद की जनता का सम्मान है। आपने मुझे जिस भरोसे के साथ सेवा का अवसर दिया है, मैं उसी निष्ठा के साथ जनहित, विकास और पारदर्शिता की दिशा में काम करता रहूँगा। मैं आप सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ।”
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

