राज्य के राजयपाल धनबाद आगमन पर उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर…

राज्य के राजयपाल धनबाद आगमन पर उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आगमन शनिवार को धनबाद एयरपोर्ट पर हुआ। इस दौरान धनबाद एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।

इस दौरान राज्यपाल को धनबाद एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि टुंडी में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार धनबाद पहुंचे हैं।

मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *