राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, अब थाईलैंड में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट..

राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, अब थाईलैंड में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट..

अब भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में करेंगी जो 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित पैक क्रेट के इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में आयोजित की जाएगी.

नई दिल्ली(NEW DELHI): राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन गई हैं, उन्होंने सोमवार, 18 अगस्त को ये प्रेस्टिजियस ताज अपने नाम किया.इस खिताब के लिए देश भर से 48 कंटेस्टेंट्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. वहीं उनके बीच हुई कड़ी टक्कर के बाद राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने बाज़ी मारकर भारत का गौरव बढ़ाया.वहीं, उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा फर्स्ट रनर-अप, हरियाणा की महक ढींगरा सेकंड रनर-अप और अमीषी कौशिक थर्ड रनर-अप रहीं.जयपुर में आयोजित एक शानदार इवेंट में मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया. इस ग्रैंड इवेंट में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाया. जूरी मेंबर्स में मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, फेमस बॉलीवुड स्टाइलिश असले रोबेलो बॉलीवुड के फेमस राइटर- निर्देशक फरहाद सामजी जैसे पॉपुलर नाम शामिल थे.

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *