राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, इस कुख्यात को लगी गोली…

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, इस कुख्यात को लगी गोली…

बिहार( राजधानी):पटना में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मंगलवार सुबह शहर के जानीपुर इलाके में एक एनकाउंटर के दौरान कुख्यात अपराधी दीपक कुमार को गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ लूटपाट की एक पुरानी घटना की जांच के सिलसिले में हुई।

लूट की वारदात के बाद शुरू हुई कार्रवाई
पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को जानीपुर में डकैती और फायरिंग की घटना हुई थी। बदमाशों ने उस दिन एक महिला से चेन और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार किया।

बरामदगी के दौरान फायरिंग
पूछताछ में दीपक ने बताया कि लूटा गया सामान उसने कहां छिपाया है। पुलिस जब उसे उस जगह ले गई, तो दीपक ने अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दीपक के पैर में गोली लग गई।

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घायल दीपक को पहले एम्स पटना ले जाया गया, लेकिन वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लंबे समय से सक्रिय था दीपक
एसएसपी ने बताया कि दीपक का अपराध का लंबा इतिहास है। वह पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

एसएसपी का बयान
कार्तिकेय शर्मा ने कहा, “बिहार में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

NEWS ANP के लिए पटना ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *