रांची समेत कई जिलों में आयकर विभाग की छापेमारी, बाबा राइस मिल के ठिकानों पर कार्रवाई…

रांची समेत कई जिलों में आयकर विभाग की छापेमारी, बाबा राइस मिल के ठिकानों पर कार्रवाई…

रांची(RANCHI): गुरुवार की सुबह आयकर विभाग ने रांची सहित राज्य के कई जिलों में बाबा राइस मिल से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। रांची में कांके रोड, रातू रोड, बरियातू, हरमू और नगड़ी स्थित परिसरों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई की। इसके अलावा हजारीबाग और जमशेदपुर में भी छापेमारी किए जाने की सूचना है।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह वर्ष 2026 की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। कार्रवाई के पीछे बाबा राइस मिल में संभावित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत बताई जा रही है।

लेन-देन और रिकॉर्ड की जांच
छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम ने मिल के संचालन, वित्तीय लेन-देन और खातों की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा कैश ट्रांजेक्शन, बिल, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *