झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सिंदरी सांई मंदिर पहुंचे जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया, विधायक ने पूजा अर्चना भी की…

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सिंदरी सांई मंदिर पहुंचे जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया, विधायक ने पूजा अर्चना भी की…

सिंदरी(SINDRI): झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो बुधवार को सिंदरी स्थित साईं मंदिर पहुंचे , जहां उन्होंने पूजा अर्चना की लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी ने साईं बाबा के समक्ष श्रद्धा भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर महा भोग प्रसाद ग्रहण किये। उपस्थिति साईं परिवार के परिजनों में, मनीष मित्तल, बसंत महतो, मनोज महतो एवं वीरू सिंह भी मौजूद थे।
मंदिर परिसर में उपस्थित मंदिर कमेटी के संरक्षक रविन्द्र सिंह ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को गुलदस्ता एवं माला भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर अशोक सिंह, अरुण सिंह, सतीश सिंह, डी.के. सिंह, उमा शंकर सिंह, जय प्रकाश शर्मा, जे.एन. सिंह, अविनाश सिंह, राजेन्द्र गुप्ता सहित साईं मंदिर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूजा के उपरांत श्री महतो जी ने साईं बाबा से सभी के उज्जवल भविष्य के लिए सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *