राँची(JHARKHAND): रांची विश्वविद्यालय(Ranchi University) में लंबे समय से खाली पड़े नियमित कुलपति के पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई है। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने प्रो. सरोज शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है।
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
प्रो. शर्मा फिलहाल दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन हैं। वह इससे पहले NIOS की चेयरपर्सन और अहमदाबाद स्थित IITE की कुलपति भी रह चुकी हैं। रांची(Ranchi) यूनिवर्सिटी में लंबे समय से नियमित वीसी नहीं होने के कारण परीक्षा, डिग्री, नामांकन और प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहे थे। छात्रों की ओर से भी लगातार कुलपति नियुक्त करने की मांग उठ रही थी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

