“रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत 2 स्कूलों में की वाहनों की जांच..1.25 लाख का किया चालान…

“रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत 2 स्कूलों में की वाहनों की जांच..1.25 लाख का किया चालान…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में आज परिवहन विभाग ने ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह के तहत “रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान चलाया।

अभियान के तहत इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग मुनीडीह तथा डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह में स्कूल वाहनों की जांच की गई। साथ ही स्कूल वाहन चालकों को वाहन सुरक्षित तथा नियंत्रित गति से चलाने के लिए समझाया गया।

वहीं स्कूल बसों में कमी पाए जाने पर करीब 1 लाख 25 हजार का चालान भी किया गया। साथ ही रणधीर वर्मा चौक पर आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को समझाया गया कि आज के दिनों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण हो रही है। इसलिए वाहन हमेशा नियंत्रित गति से तथा सामने चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर चलाए।

कार्यक्रम में एनजीओ “मैं हूं धनबाद” के द्वारा भी लोगों को जागरूक किया गया। सभी दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट में तथा बड़े वाहनों में अच्छी क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव लोगो लगाए गए तथा पंपलेट भी बांटे गए।

मौके पर मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर ऐनालिस्ट अमरेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, “मैं हूं धनबाद” की ओर से पूजा रत्नाकर, कल्पना झा, शालिनी मिश्रा, सनोज कुमार, अविनाश कुमार सिंह, शुभम कुमार, भरत रवानी तथा सैम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *