यूपी में कुदरत का U-Turn: 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका…

यूपी में कुदरत का U-Turn: 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका…

उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH): उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। चिलचिलाती धूप के बीच अब बादलों ने डेरा डाल लिया है। रविवार को नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश के बाद अब सोमवार (16 मार्च) को भी पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यूपी के करीब 40 जिलों में काले बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बरसेगा पानी
राजधानी लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक आज बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मुख्य रूप से इन जिलों में बारिश का अनुमान है: वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज (प्रतापगढ़), अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़ और बस्ती। लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर। वहीं लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है, यहां भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *