मौ’त के 26 रोज बाद गैंगस्टर अमन साहू के FB पर हुआ पोस्ट…

मौ’त के 26 रोज बाद गैंगस्टर अमन साहू के FB पर हुआ पोस्ट…

रांची(RANCHI): एनकाउंटर में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का फेसबुक अकाउंट अब भी कोई चला रहा है। आज यानी 6 अप्रैल रामनवमी के रोज उसके फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में दो पोस्टर शेयर किये गये हैं। साथ ही लिखा गया है… जय श्री राम… स्मृतिशेष – AMAN SAHU… यह पोस्ट दिन के करीब 12 बजकर 50 मिनट पर किया गया है। मौत के करीब 26 रोज बाद भी अकाउंट का एक्टिव होना सभी को चौंका गया।

यहां याद दिला दें कि बीते 11 मार्च को गैंगस्टर अमन साहू को पलामू में ATS की टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया था। पलामू SP ने बताया था कि ATS की टीम कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर जेल से रिमांड पर लेकर रांची आ रही थी। टीम जब पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोडा इलाके में घुसी तो घात लगाये कुछ अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला कर दिया था। इसी दरम्यान मौका पाकर अमन साहू टीम में शामिल हवलदार राकेश कुमार के हाथ से इंसास रायफल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस को टारगेट कर गोली चला दी। गोली हवलदार के जांघ में लगी और वह जख्मी हो गया। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी और अमन साहू मारा गया था।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *