मोतिहारी(BIHAR): बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
जानकारी के अनुसार, इस घटना की शुरुआत गुरुवार को हुई थी। इससे पहले 2 अप्रैल को जिले में जहरीली शराब पीने से परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, प्रमोद यादव और चंदू कुमार की मौत हो चुकी थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे।
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला मजिस्ट्रेट सौरभ जोरवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीली शराब सेवन से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि मोतिहारी के तुरकौलिया और रघुनाथपुर क्षेत्रों में हुई इस घटना के संबंध में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रशासन ने इलाके में छापेमारी तेज कर दी है और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

