मैथन में विस्थापितों और स्थानीय हितों के संरक्षण में हुई बैठक..

मैथन में विस्थापितों और स्थानीय हितों के संरक्षण में हुई बैठक..

निरसा(DHANBAD): मैथन स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर मैथन में ग्रामीण विस्थापितों स्थानीय व्यवसायियों सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डीवीसी मुख्यालय द्वारा झारखंड एवं मैथन क्षेत्र के प्रति सौतेला व्यवहार स्थानीय विस्थापितों को नियोजन न देना तथा मैथन को कमजोर करने की साजिशों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
बताया गया कि मैथन से अकाउंट ऑफिस व अन्य कार्यालयों का स्थानांतरण पर्यटन एवं विकास से जुड़े फंड को बंगाल ट्रांसफर करना एवं स्थानीय ठेकेदारों को भुगतान के लिए बार-बार दौड़ाना व आवासों का डिस्मेंटल किया जाना तथा स्थानीय स्तर पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों तक का नियोजन न होना यह सब मैथन को उजाड़ने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह संघर्ष किसी पार्टी, बैनर या झंडे की नहीं बल्कि मैथन के अधिकार सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
सभी विस्थापितों युवाओं कैजुअल कर्मियों और पेंशनधारियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गई कि वह एकजुट होकर इस आंदोलन को मजबूत करें।

NEWS ANP के लिए निरसा मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *