मैं भी एक दिन इसी तरह की काउंसलिंग से प्रेरित हुआ था — CA विनय हरितवाल…

मैं भी एक दिन इसी तरह की काउंसलिंग से प्रेरित हुआ था — CA विनय हरितवाल…

सही मार्गदर्शन से हर बच्चा बड़ी सफलता हासिल कर सकता है – CA श्याम सुन्दर साह

मायुम झरिया शाखा द्वारा CA कोर्स पर निःशुल्क करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर चल रहे “हर बच्चा ख़ास है” अभियान के तहत बाल जागरूकता सप्ताह (10–20 नवम्बर 2025) के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा 16 नवम्बर 2025 को निःशुल्क करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन मनीष कोचिंग सेन्टर, मानबाद, झरिया में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को CA कोर्स की संरचना, अवसरों तथा भविष्य की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनबाद ब्रांच ऑफ ICAI के पूर्व चेयरमैन CA श्याम सुन्दर साह, शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक CA सन्नी केटेसरिया तथा काउंसलर CA विनय हरितवाल द्वारा किया गया। सभी गणमान्य अतिथियों ने माता सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

अपने प्रेरक संबोधन में मुख्य अतिथि CA श्याम सुन्दर साह ने कहा- “हर बच्चा अपनी विशिष्ट प्रतिभा रखता है। यदि उसे सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वह निश्चय ही बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। युवा पीढ़ी को शिक्षित, जागरूक और सक्षम बनाने की दिशा में मारवाड़ी युवा मंच का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।”

इसके पश्चात् CA विनय हरितवाल ने छात्रों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स के विभिन्न स्तरों, परीक्षाओं की प्रक्रिया, अध्ययन पद्धति, आर्टिकलशिप, भविष्य के कैरियर विकल्पों तथा उद्योग में उपलब्ध अवसरों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासित अध्ययन और सही मार्गदर्शन के महत्व पर प्रेरक विचार भी साझा किए। उपस्थित विद्यार्थियों ने काउंसलर से CA कोर्स से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं स्पष्ट उत्तर देकर उनके संदेह भी दूर किए।

कार्यक्रम के दौरान काउंसलर CA विनय हरितवाल ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा करते हुए कहा कि जब वे बारहवीं कक्षा में थे, तब उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच द्वारा झरिया के अग्रसेन भवन में आयोजित एक करियर काउंसलिंग सत्र में भाग लिया था।
उन्होंने बताया – “उसी सत्र ने मेरे करियर की दिशा तय कर दी। वहीं से मुझे CA करने की प्रेरणा मिली और आज मैं आपके सामने CA विनय हरितवाल बनकर खड़ा हूँ। यह मंच मेरे लिए सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि मेरी सफलता की शुरुआत है।”

संयोजक CA सन्नी केटेसरिया ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं उपस्थित विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *