मेयर प्रत्याशी इंदु देवी का सघन जनसंपर्क अभियान…

मेयर प्रत्याशी इंदु देवी का सघन जनसंपर्क अभियान…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वासेपुर, कोलाकुसमा, मुरली नगर, बीएनआर कुस्टोर तथा बीएनआर काली मंदिर इलाके में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की उम्मीद जताई। इंदु देवी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो पेयजल, स्वच्छता, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा।
उन्होंने मतदाताओं से नगर के समग्र विकास, स्वच्छ व्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में समर्थकों की अच्छी भागीदारी देखी गई, जिससे चुनावी माहौल और सक्रिय हो उठा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *