मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने विभिन्न वार्डों में चलाया जनसंपर्क अभियान…

मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने विभिन्न वार्डों में चलाया जनसंपर्क अभियान…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शनिवार को विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, आशीर्वाद लिया तथा अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के क्रम में मेयर प्रत्याशी इंदु देवी शमशेर नगर, मलकेरा (वार्ड संख्या 5), गजली टांड़ (वार्ड संख्या 5), मोदिडीह-2 (वार्ड संख्या 4), पुराना श्याम बाजार (वार्ड संख्या 6), टाटा सिजुआ-6 (वार्ड संख्या 6), जोगता थाना चौक (वार्ड संख्या 7) तथा कंकनी निचला धोड़ा (वार्ड संख्या 8) पहुंचीं। हर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। पेयजल, सड़क, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और जीत के बाद वे हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराएंगी।

अभियान के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ बैठकों का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और मेयर प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इंदु देवी के नेतृत्व में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा और नगर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *